मरकुस 3

उस ने सूखे हाथ वाले मनुष्य से कहा; बीच में खड़ा हो।

Mark 3:3 (UKJV) And he says unto the man which had the withered hand, Stand forth.

1और वह आराधनालय में फिर गया; और वहां एक मनुष्य था, जिस का हाथ सूख गया था।

2और वे उस पर दोष लगाने के लिये उस की घात में लगे हुए थे, कि देखें, वह सब्त के दिन में उसे चंगा करता है कि नहीं।

3उस ने सूखे हाथ वाले मनुष्य से कहा; बीच में खड़ा हो।

4और उन से कहा; क्या सब्त के दिन भला करना उचित है या बुरा करना, प्राण को बचाना या मारना? पर वे चुप रहे।

5और उस ने उन के मन की कठोरता से उदास होकर, उन को क्रोध से चारों ओर देखा, और उस मनुष्य से कहा, अपना हाथ बढ़ा उस ने बढ़ाया, और उसका हाथ अच्छा हो गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.