31और उस की माता और उसके भाई आए, और बाहर खड़े होकर उसे बुलवा भेजा।
32और भीड़ उसके आसपास बैठी थी, और उन्होंने उस से कहा; देख, तेरी माता और तेरे भाई बाहर तुझे ढूंढते हैं।
33उस ने उन्हें उत्तर दिया, कि मेरी माता और मेरे भाई कौन हैं?
34और उन पर जो उसके आस पास बैठे थे, दृष्टि करके कहा, देखो, मेरी माता और मेरे भाई यह हैं।
35क्योंकि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहिन और माता है॥