मत्ती 11

हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।

Matthew 11:28 (UKJV) Come unto me, all you that labour and are heavy laden, and I will give you rest.

26हां, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।

27मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंपा है, और कोई पुत्र को नहीं जानता, केवल पिता; और कोई पिता को नहीं जानता, केवल पुत्र और वह जिस पर पुत्र उसे प्रगट करना चाहे।

28हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।

29मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझ से सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूं: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।

30क्योंकि मेरा जूआ सहज और मेरा बोझ हल्का है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.