मत्ती 13

जब अंकुर निकले और बालें लगीं, तो जंगली दाने भी दिखाई दिए।

Matthew 13:26 (UKJV) But when the blade was sprung up, and brought forth fruit, then appeared the tares also.

24उस ने उन्हें एक और दृष्टान्त दिया कि स्वर्ग का राज्य उस मनुष्य के समान है जिस ने अपने खेत में अच्छा बीज बोया।

25पर जब लोग सो रहे थे तो उसका बैरी आकर गेहूं के बीच जंगली बीज बोकर चला गया।

26जब अंकुर निकले और बालें लगीं, तो जंगली दाने भी दिखाई दिए।

27इस पर गृहस्थ के दासों ने आकर उस से कहा, हे स्वामी, क्या तू ने अपने खेत में अच्छा बीज न बोया था फिर जंगली दाने के पौधे उस में कहां से आए?

28उस ने उन से कहा, यह किसी बैरी का काम है। दासों ने उस से कहा क्या तेरी इच्छा है, कि हम जाकर उन को बटोर लें?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.