मत्ती 14

और जेलखाने में लोगों को भेजकर यूहन्ना का सिर कटवा दिया।

Matthew 14:10 (UKJV) And he sent, and beheaded John in the prison.

8वह अपनी माता की उक्साई हुई बोली, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का सिर थाल में यहीं मुझे मंगवा दे।

9राजा दुखित हुआ, पर अपनी शपथ के, और साथ बैठने वालों के कारण, आज्ञा दी, कि दे दिया जाए।

10और जेलखाने में लोगों को भेजकर यूहन्ना का सिर कटवा दिया।

11और उसका सिर थाल में लाया गया, और लड़की को दिया गया; और वह उस को अपनी मां के पास ले गई।

12और उसके चेलों ने आकर और उस की लोथ को ले जाकर गाढ़ दिया और जाकर यीशु को समाचार दिया॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.