मत्ती 15

यीशु वहां से निकलकर, सूर और सैदा के देशों की ओर चला गया।

Matthew 15:21 (UKJV) Then Jesus went thence, and departed into the coasts of Tyre and Sidon.

19क्योंकि कुचिन्ता, हत्या, पर स्त्रीगमन, व्यभिचार, चोरी, झूठी गवाही और निन्दा मन ही से निकलतीं है।

20यही हैं जो मनुष्य को अशुद्ध करती हैं, परन्तु हाथ बिना धोए भोजन करना मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता॥

21यीशु वहां से निकलकर, सूर और सैदा के देशों की ओर चला गया।

22और देखो, उस देश से एक कनानी स्त्री निकली, और चिल्लाकर कहने लगी; हे प्रभु दाऊद के सन्तान, मुझ पर दया कर, मेरी बेटी को दुष्टात्मा बहुत सता रहा है।

23पर उस ने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उस से बिनती कर कहा; इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.