मत्ती 17

तब उन्होंने अपनी आंखे उठाकर यीशु को छोड़ और किसी को न देखा।

Matthew 17:8 (UKJV) And when they had lifted up their eyes, they saw no man, save Jesus only.

6चेले यह सुनकर मुंह के बल गिर गए और अत्यन्त डर गए।

7यीशु ने पास आकर उन्हें छूआ, और कहा, उठो; डरो मत।

8तब उन्होंने अपनी आंखे उठाकर यीशु को छोड़ और किसी को न देखा।

9जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्हें यह आज्ञा दी; कि जब तक मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से न जी उठे तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना।

10और उसके चेलों ने उस से पूछा, फिर शास्त्री क्यों कहते हैं, कि एलिय्याह का पहले आना अवश्य है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.