मत्ती 2

यह सुनकर हेरोदेस राजा और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया।

Matthew 2:3 (UKJV) When Herod the king had heard these things, he was troubled, and all Jerusalem with him.

1हेरोदेस राजा के दिनों में जब यहूदिया के बैतलहम में यीशु का जन्म हुआ, तो देखो, पूर्व से कई ज्योतिषी यरूशलेम में आकर पूछने लगे।

2कि यहूदियों का राजा जिस का जन्म हुआ है, कहां है? क्योंकि हम ने पूर्व में उसका तारा देखा है और उस को प्रणाम करने आए हैं।

3यह सुनकर हेरोदेस राजा और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया।

4और उस ने लोगों के सब महायाजकों और शास्त्रियों को इकट्ठे करके उन से पूछा, कि मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिए?

5उन्होंने उस से कहा, यहूदिया के बैतलहम में; क्योंकि भविष्यद्वक्ता के द्वारा यों लिखा है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.