मत्ती 21

चेलों ने जाकर, जैसा यीशु ने उन से कहा था, वैसा ही किया।

Matthew 21:6 (UKJV) And the disciples went, and did as Jesus commanded them,

4यह इसलिये हुआ, कि जो वचन भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो;

5कि सिय्योन की बेटी से कहो, देख, तेरा राजा तेरे पास आता है; वह नम्र है और गदहे पर बैठा है; वरन लादू के बच्चे पर।

6चेलों ने जाकर, जैसा यीशु ने उन से कहा था, वैसा ही किया।

7और गदही और बच्चे को लाकर, उन पर अपने कपड़े डाले, और वह उन पर बैठ गया।

8और बहुतेरे लोगों ने अपने कपड़े मार्ग में बिछाए, और और लोगों ने पेड़ों से डालियां काट कर मार्ग में बिछाईं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.