16और वह उसी समय से उसे पकड़वाने का अवसर ढूंढ़ने लगा॥
17अखमीरी रोटी के पर्व्व के पहिले दिन, चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे; तू कहां चाहता है कि हम तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?
18उस ने कहा, नगर में फुलाने के पास जाकर उस से कहो, कि गुरू कहता है, कि मेरा समय निकट है, मैं अपने चेलों के साथ तेरे यहां पर्व्व मनाऊंगा।
19सो चेलों ने यीशु की आज्ञा मानी, और फसह तैयार किया।
20जब सांझ हुई, तो वह बारहों के साथ भोजन करने के लिये बैठा।