मत्ती 26

उठो, चलें; देखो, मेरा पकड़वाने वाला निकट आ पहुंचा है॥

Matthew 26:46 (UKJV) Rise, let us be going: behold, he is at hand that does betray me.

44और उन्हें छोड़कर फिर चला गया, और वही बात फिर कहकर, तीसरी बार प्रार्थना की।

45तब उस ने चेलों के पास आकर उन से कहा; अब सोते रहो, और विश्राम करो: देखो, घड़ी आ पहुंची है, और मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जाता है।

46उठो, चलें; देखो, मेरा पकड़वाने वाला निकट आ पहुंचा है॥

47वह यह कह ही रहा था, कि देखो यहूदा जो बारहों में से एक था, आया, और उसके साथ महायाजकों और लोगों के पुरनियों की ओर से बड़ी भीड़, तलवारें और लाठियां लिए हुए आई।

48उसके पकड़वाने वाले ने उन्हें यह पता दिया था कि जिस को मैं चूम लूं वही है; उसे पकड़ लेना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.