मत्ती 26

जब यीशु बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर में था।

Matthew 26:6 (UKJV) Now when Jesus was in Bethany, in the house of Simon the leper,

4और आपस में विचार करने लगे कि यीशु को छल से पकड़कर मार डालें।

5परन्तु वे कहते थे, कि पर्व्व के समय नहीं; कहीं ऐसा न हो कि लोगों में बलवा मच जाए।

6जब यीशु बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर में था।

7तो एक स्त्री संगमरमर के पात्र में बहुमोल इत्र लेकर उसके पास आई, और जब वह भोजन करने बैठा था, तो उसके सिर पर उण्डेल दिया।

8यह देखकर, उसके चेले रिसयाए और कहने लगे, इस का क्यों सत्यनाश किया गया?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.