मत्ती 27

उस समय बरअब्बा नाम उन्हीं में का एक नामी बन्धुआ था।

Matthew 27:16 (UKJV) And they had then a notable prisoner, called Barabbas.

14परन्तु उस ने उस को एक बात का भी उत्तर नहीं दिया, यहां तक कि हाकिम को बड़ा आश्चर्य हुआ।

15और हाकिम की यह रीति थी, कि उस पर्व्व में लोगों के लिये किसी एक बन्धुए को जिसे वे चाहते थे, छोड़ देता था।

16उस समय बरअब्बा नाम उन्हीं में का एक नामी बन्धुआ था।

17सो जब वे इकट्ठे हुए, तो पीलातुस ने उन से कहा; तुम किस को चाहते हो, कि मैं तुम्हारे लिये छोड़ दूं? बरअब्बा को, या यीशु को जो मसीह कहलाता है?

18क्योंकि वह जानता था कि उन्होंने उसे डाह से पकड़वाया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.