मत्ती 27

और उसके कपड़े उतारकर उसे किरिमजी बागा पहिनाया।

Matthew 27:28 (UKJV) And they stripped him, and put on him a scarlet robe.

26इस पर उस ने बरअब्बा को उन के लिये छोड़ दिया, और यीशु को कोड़े लगवाकर सौंप दिया, कि क्रूस पर चढ़ाया जाए॥

27तब हाकिम के सिपाहियों ने यीशु को किले में ले जाकर सारी पलटन उसके चहुं ओर इकट्ठी की।

28और उसके कपड़े उतारकर उसे किरिमजी बागा पहिनाया।

29और काटों को मुकुट गूंथकर उसके सिर पर रखा; और उसके दाहिने हाथ में सरकण्डा दिया और उसके आगे घुटने टेककर उसे ठट्ठे में उड़ाने लगे, कि हे यहूदियों के राजा नमस्कार।

30और उस पर थूका; और वही सरकण्डा लेकर उसके सिर पर मारने लगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.