मत्ती 27

और आने जाने वाले सिर हिला हिलाकर उस की निन्दा करते थे।

Matthew 27:39 (UKJV) And they that passed by reviled him, wagging their heads,

37और उसका दोषपत्र, उसके सिर के ऊपर लगाया, कि “यह यहूदियों का राजा यीशु है”।

38तब उसके साथ दो डाकू एक दाहिने और एक बाएं क्रूसों पर चढ़ाए गए।

39और आने जाने वाले सिर हिला हिलाकर उस की निन्दा करते थे।

40और यह कहते थे, कि हे मन्दिर के ढाने वाले और तीन दिन में बनाने वाले, अपने आप को तो बचा; यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो क्रूस पर से उतर आ।

41इसी रीति से महायाजक भी शास्त्रियों और पुरनियों समेत ठट्ठा कर करके कहते थे, इस ने औरों को बचाया, और अपने को नहीं बचा सकता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.