मत्ती 3

और अपने अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।

Matthew 3:6 (UKJV) And were baptized of him in Jordan, confessing their sins.

4यह यूहन्ना ऊंट के रोम का वस्त्र पहिने था, और अपनी कमर में चमड़े का पटुका बान्धे हुए था, और उसका भोजन टिड्डियां और बनमधु था।

5तब यरूशलेम के और सारे यहूदिया के, और यरदन के आस पास के सारे देश के लोग उसके पास निकल आए।

6और अपने अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।

7जब उस ने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उन से कहा, कि हे सांप के बच्चों तुम्हें किस ने जता दिया, कि आने वाले क्रोध से भागो?

8सो मन फिराव के योग्य फल लाओ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.