मत्ती 4

वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

Matthew 4:20 (UKJV) And they immediately left their nets, and followed him.

18उस ने गलील की झील के किनारे फिरते हुए दो भाइयों अर्थात शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछवे थे।

19और उन से कहा, मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़ने वाले बनाऊंगा।

20वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

21और वहां से आगे बढ़कर, उस ने और दो भाइयों अर्थात जब्दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्ना को अपने पिता जब्दी के साथ नाव पर अपने जालों को सुधारते देखा; और उन्हें भी बुलाया

22वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.