मत्ती 7

दोष मत लगाओ, कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए।

Matthew 7:1 (UKJV) Judge not, that all of you be not judged.

1दोष मत लगाओ, कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए।

2क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा।

3तू क्यों अपने भाई की आंख के तिनके को देखता है, और अपनी आंख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता?।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.