मत्ती 7

सो उन के फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे।

Matthew 7:20 (UKJV) Wherefore by their fruits all of you shall know them.

18अच्छा पेड़ बुरा फल नहीं ला सकता, और न निकम्मा पेड़ अच्छा फल ला सकता है।

19जो जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में डाला जाता है।

20सो उन के फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे।

21जो मुझ से, हे प्रभु, हे प्रभु कहता है, उन में से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।

22उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे; हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हम ने तेरे नाम से भविष्यद्वाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.