मत्ती 8

और देखो, झील में एक ऐसा बड़ा तूफान उठा कि नाव लहरों से ढंपने लगी; और वह सो रहा था।

Matthew 8:24 (UKJV) And, behold, there arose a great tempest in the sea, insomuch that the ship was covered with the waves: but he was asleep.

22यीशु ने उस से कहा, तू मेरे पीछे हो ले; और मुरदों को अपने मुरदे गाड़ने दे॥

23जब वह नाव पर चढ़ा, तो उसके चेले उसके पीछे हो लिए।

24और देखो, झील में एक ऐसा बड़ा तूफान उठा कि नाव लहरों से ढंपने लगी; और वह सो रहा था।

25तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा, हे प्रभु, हमें बचा, हम नाश हुए जाते हैं।

26उस ने उन से कहा; हे अल्पविश्वासियों, क्यों डरते हो? तब उस ने उठकर आन्धी और पानी को डांटा, और सब शान्त हो गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.