मत्ती 8

उस ने उस से कहा; मैं आकर उसे चंगा करूंगा।

Matthew 8:7 (UKJV) And Jesus says unto him, I will come and heal him.

5और जब वह कफरनहूम में आया तो एक सूबेदार ने उसके पास आकर उस से बिनती की।

6कि हे प्रभु, मेरा सेवक घर में झोले का मारा बहुत दुखी पड़ा है।

7उस ने उस से कहा; मैं आकर उसे चंगा करूंगा।

8सूबेदार ने उत्तर दिया; कि हे प्रभु मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए, पर केवल मुख से कह दे तो मेरा सेवक चंगा हो जाएगा।

9क्योंकि मैं भी पराधीन मनुष्य हूं, और सिपाही मेरे हाथ में हैं, और जब एक से कहता हूं, जा, तो वह जाता है; और दूसरे को कि आ, तो वह आता है; और अपने दास से कहता हूं, कि यह कर, तो वह करता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.