नहूम 3

वहां तू आग में भस्म होगी, और तलवार से तू नाश हो जाएगी। वह येलेक नाम टिड्डी की नाईं तुझे निगल जाएगी॥ यद्यपि तू अर्बे नाम टिड्डी के समान अनगिनित भी हो जाए!

Nahum 3:15 (UKJV) There shall the fire devour you; the sword shall cut you off, it shall eat you up like the cankerworm: make yourself many as the cankerworm, make yourself many as the locusts.

13देख, तेरे लोग जो तेरे बीच में हैं, वे स्त्रियां बन गए हैं। तेरे देश में प्रवेश करने के मार्ग तेरे शत्रुओं के लिये बिलकुल खुले पड़े हैं; और रूकावट की छड़ें आग के कौर हो गई हैं॥

14घिर जाने के दिनों के लिये पानी भर ले, और गढ़ों को अधिक दृढ़ कर; कीचड़ ले आकर गारा लताड़, और भट्ठे को सजा!

15वहां तू आग में भस्म होगी, और तलवार से तू नाश हो जाएगी। वह येलेक नाम टिड्डी की नाईं तुझे निगल जाएगी॥ यद्यपि तू अर्बे नाम टिड्डी के समान अनगिनित भी हो जाए!

16तेरे व्योपारी आकाश के तारागण से भी अधिक अनगिनित हुए। टिड्डी चट कर के उड़ जाती है।

17तेरे मुकुटधारी लोग टिड्डियों के समान, और सेनापति टिड्डियों के दलों सरीखे ठहरेंगे जो जाड़े के दिन में बाड़ों पर टिकते हैं, परन्तु जब सूर्य दिखाई देता है तब भाग जाते हैं; और कोई नहीं जानता कि वे कहां गए॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.