18और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले।
19फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए।
20और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए।
21और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए।
22और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया।