39और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।
40और अरात का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्खिन भाग में रहता था, उसने इस्त्राएलियों के आने का समाचार पाया।
41तब इस्त्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।
42और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले।
43और पूनोन से कूच करके ओबोस में डेरे डाले।