फिलिप्पीयों 1

पर यदि शरीर में जीवित रहना ही मेरे काम के लिये लाभदायक है तो मैं नहीं जानता, कि किस को चुनूं।

Philippians 1:22 (UKJV) But if I live in the flesh, this is the fruit of my labour: yet what I shall choose I know not.

20मैं तो यही हादिर्क लालसा और आशा रखता हूं, कि मैं किसी बात में लज्ज़ित न होऊं, पर जैसे मेरे प्रबल साहस के कारण मसीह की बड़ाई मेरी देह के द्वारा सदा होती रही है, वैसा ही अब भी हो चाहे मैं जीवित रहूं या मर जाऊं।

21क्योंकि मेरे लिये जीवित रहना मसीह है, और मर जाना लाभ है।

22पर यदि शरीर में जीवित रहना ही मेरे काम के लिये लाभदायक है तो मैं नहीं जानता, कि किस को चुनूं।

23क्योंकि मैं दोनों के बीच अधर में लटका हूं; जी तो चाहता है कि कूच करके मसीह के पास जा रहूं, क्योंकि यह बहुत ही अच्छा है।

24परन्तु शरीर में रहना तुम्हारे कारण और भी आवश्यक है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.