फिलिप्पीयों 2

वैसे ही तुम भी आनन्दित हो, और मेरे साथ आनन्द करो॥

Philippians 2:18 (UKJV) For the same cause also do all of you joy, and rejoice with me.

16कि मसीह के दिन मुझे घमण्ड करने का कारण हो, कि न मेरा दौड़ना और न मेरा परिश्रम करना व्यर्थ हुआ।

17और यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लोहू भी बहाना पड़े तौभी मैं आनन्दित हूं, और तुम सब के साथ आनन्द करता हूं।

18वैसे ही तुम भी आनन्दित हो, और मेरे साथ आनन्द करो॥

19मुझे प्रभु यीशु में आशा है, कि मैं तीमुथियुस को तुम्हारे पास तुरन्त भेजूंगा, ताकि तुम्हारी दशा सुनकर मुझे शान्ति मिले।

20क्योंकि मेरे पास ऐसे स्वाभाव का कोई नहीं, जो शुद्ध मन से तुम्हारी चिन्ता करे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.