फिलिप्पीयों 2

और मुझे प्रभु में भरोसा है, कि मैं आप भी शीघ्र आऊंगा।

Philippians 2:24 (UKJV) But I trust in the Lord that I also myself shall come shortly.

22पर उसको तो तुम ने परखा और जान भी लिया है, कि जैसा पुत्र पिता के साथ करता है, वैसा ही उस ने सुसमाचार के फैलाने में मेरे साथ परिश्रम किया।

23सो मुझे आशा है, कि ज्योंही मुझे जान पड़ेगा कि मेरी क्या दशा होगी, त्योंही मैं उसे तुरन्त भेज दूंगा।

24और मुझे प्रभु में भरोसा है, कि मैं आप भी शीघ्र आऊंगा।

25पर मैं ने इपफ्रदीतुस को जो मेरा भाई, और सहकर्मी और संगी योद्धा और तुम्हारा दूत, और आवश्यक बातों में मेरी सेवा टहल करने वाला है, तुम्हारे पास भेजना अवश्य समझा।

26क्योंकि उसका मन तुम सब में लगा हुआ था, इस कारण वह व्याकुल रहता था क्योंकि तुम ने उस की बीमारी का हाल सुना था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.