फिलिप्पीयों 4

मैं दीन होना भी जानता हूं और बढ़ना भी जानता हूं: हर एक बात और सब दशाओं में तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है।

Philippians 4:12 (UKJV) I know both how to be brought low, and I know how to abound: every where and in all things I am instructed both to be full and to be hungry, both to abound and to suffer need.

10मैं प्रभु में बहुत आनन्दित हूं कि अब इतने दिनों के बाद तुम्हारा विचार मेरे विषय में फिर जागृत हुआ है; निश्चय तुम्हें आरम्भ में भी इस का विचार था, पर तुम्हें अवसर न मिला।

11यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूं; क्योंकि मैं ने यह सीखा है कि जिस दशा में हूं, उसी में सन्तोष करूं।

12मैं दीन होना भी जानता हूं और बढ़ना भी जानता हूं: हर एक बात और सब दशाओं में तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है।

13जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।

14तौभी तुम ने भला किया, कि मेरे क्लेश में मेरे सहभागी हुए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.