नीतिवचन 1

बुद्धि सड़क में ऊंचे स्वर से बोलती है; और चौकों में प्रचार करती है;

Proverbs 1:20 (UKJV) Wisdom cries without; she utters her voice in the streets:

18और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं।

19सब लालचियों की चाल ऐसी ही होती है; उनका प्राण लालच ही के कारण नाश हो जाता है॥

20बुद्धि सड़क में ऊंचे स्वर से बोलती है; और चौकों में प्रचार करती है;

21वह बाजारों की भीड़ में पुकारती है; वह फाटकों के बीच में और नगर के भीतर भी ये बातें बोलती है:

22हे भोले लोगो, तुम कब तक भोलेपन से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करने वालो, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? और हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.