2इनके द्वारा पढ़ने वाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे,
3और काम करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और सीधाई की शिक्षा पाए;
4कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले;
5कि बुद्धिमान सुन कर अपनी विद्या बढ़ाए, और समझदार बुद्धि का उपदेश पाए,
6जिस से वे नितिवचन और दृष्टान्त को, और बुद्धिमानों के वचन और उनके रहस्यों को समझें॥