नीतिवचन 17

जो कोई भलाई के बदले में बुराई करे, उसके घर से बुराई दूर न होगी।

Proverbs 17:13 (UKJV) Whoso rewards evil for good, evil shall not depart from his house.

11बुरा मनुष्य दंगे ही का यत्न करता है, इसलिये उसके पास क्रूर दूत भेजा जाएगा।

12बच्चा-छीनी-हुई-रीछनी से मिलना तो भला है, परन्तु मूढ़ता में डूबे हुए मूर्ख से मिलना भला नहीं।

13जो कोई भलाई के बदले में बुराई करे, उसके घर से बुराई दूर न होगी।

14झगड़े का आरम्भ बान्ध के छेद के समान है, झगड़ा बढ़ने से पहिले उस को छोड़ देना उचित है।

15जो दोषी को निर्दोष, और जो निर्दोष को दोषी ठहराता है, उन दोनों से यहोवा घृणा करता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.