नीतिवचन 3

जो बुद्धि को ग्रहण कर लेते हैं, उनके लिये वह जीवन का वृक्ष बनती है; और जो उस को पकड़े रहते हैं, वह धन्य हैं॥

Proverbs 3:18 (UKJV) She is a tree of life to them that lay hold upon her: and happy is every one that retains her.

16उसके दहिने हाथ में दीर्घायु, और उसके बाएं हाथ में धन और महिमा है।

17उसके मार्ग मनभाऊ हैं, और उसके सब मार्ग कुशल के हैं।

18जो बुद्धि को ग्रहण कर लेते हैं, उनके लिये वह जीवन का वृक्ष बनती है; और जो उस को पकड़े रहते हैं, वह धन्य हैं॥

19यहोवा ने पृथ्वी की नेव बुद्धि ही से डाली; और स्वर्ग को समझ ही के द्वारा स्थिर किया।

20उसी के ज्ञान के द्वारा गहिरे सागर फूट निकले, और आकाशमण्डल से ओस टपकती है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.