नीतिवचन 4

दुष्टों की बाट में पांव न धरना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।

Proverbs 4:14 (UKJV) Enter not into the path of the wicked, and go not in the way of evil men.

12चलने में तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तौभी ठोकर न खाएगा।

13शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।

14दुष्टों की बाट में पांव न धरना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।

15उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़ कर आगे बढ़ जा।

16क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उन को नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएं, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.