भजनसंहिता 102

उसने मुझे जीवन यात्रा में दु:ख देकर, मेरे बल और आयु को घटाया।

Psalm 102:23 (UKJV) He weakened my strength in the way; he shortened my days.

21और सिय्योन में यहोवा के नाम का वर्णन किया जाए, और यरूशलेम में उसकी स्तुति की जाए;

22यह उस समय होगा जब देश देश, और राज्य राज्य के लोग यहोवा की उपासना करने को इकट्ठे होंगे॥

23उसने मुझे जीवन यात्रा में दु:ख देकर, मेरे बल और आयु को घटाया।

24मैं ने कहा, हे मेरे ईश्वर, मुझे आधी आयु में न उठा ले, मेरे वर्ष पीढ़ी से पीढ़ी तक बने रहेंगे!

25आदि में तू ने पृथ्वी की नेव डाली, और आकाश तेरे हाथों का बनाया हुआ है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.