भजनसंहिता 109

क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल हुआ है।

Psalm 109:22 (UKJV) For I am poor and needy, and my heart is wounded within me.

20यहोवा की ओर से मेरे विरोधियों को, और मेरे विरुद्ध बुरा कहने वालों को यही बदला मिले!

21परन्तु मुझ से हे यहोवा प्रभु, तू अपने नाम के निमित्त बर्ताव कर; तेरी करूणा तो बड़ी है, सो तू मुझे छुटकारा दे!

22क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल हुआ है।

23मैं ढलती हुई छाया की नाईं जाता रहा हूं; मैं टिड्डी के समान उड़ा दिया गया हूं।

24उपवास करते करते मेरे घुटने निर्बल हो गए; और मुझ में चर्बी न रहने से मैं सूख गया हूं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.