प्रकटीकरण 22

मैं अलफा और ओमिगा, पहिला और पिछला, आदि और अन्त हूं।

Revelation 22:13 (UKJV) I am Alpha and Omega, the beginning and the end, the first and the last.

11जो अन्याय करता है, वह अन्याय ही करता रहे; और जो मलिन है, वह मलिन बना रहे; और जो धर्मी है, वह धर्मी बना रहे; और जो पवित्र है, वह पवित्र बना रहे।

12देख, मैं शीघ्र आने वाला हूं; और हर एक के काम के अनुसार बदला देने के लिये प्रतिफल मेरे पास है।

13मैं अलफा और ओमिगा, पहिला और पिछला, आदि और अन्त हूं।

14धन्य वे हैं, जो अपने वस्त्र धो लेते हैं, क्योंकि उन्हें जीवन के पेड़ के पास आने का अधिकार मिलेगा, और वे फाटकों से हो कर नगर में प्रवेश करेंगे।

15पर कुत्ते, और टोन्हें, और व्यभिचारी, और हत्यारे और मूर्तिपूजक, और हर एक झूठ का चाहने वाला, और गढ़ने वाला बाहर रहेगा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.