रोमियों 3

जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।

Romans 3:10 (UKJV) As it is written, There is none righteous, no, not one:

8और हम क्यों बुराई न करें, कि भलाई निकले जब हम पर यही दोष लगाया भी जाता है, और कितने कहते हैं कि इन का यही कहना है: परन्तु ऐसों का दोषी ठहराना ठीक है॥

9तो फिर क्या हुआ? क्या हम उन से अच्छे हैं? कभी नहीं; क्योंकि हम यहूदियों और यूनानियों दोनों पर यह दोष लगा चुके हैं कि वे सब के सब पाप के वश में हैं।

10जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।

11कोई समझदार नहीं, कोई परमेश्वर का खोजने वाला नहीं।

12सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए, कोई भलाई करने वाला नहीं, एक भी नहीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.