जखर्याह 3

तब दूत ने उन से जो साम्हने खड़े थे कहा, इसके ये मैले वस्त्र उतारो। फिर उसने उस से कहा, देख, मैं ने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्र पहिना देता हूं।

Zechariah 3:4 (UKJV) And he answered and spoke unto those that stood before him, saying, Take away the filthy garments from him. And unto him he said, Behold, I have caused yours iniquity to pass from you, and I will clothe you with change of raiment.

2तब यहोवा ने शैतान से कहा, हे शैतान यहोवा तुझ को घुड़के! यहोवा जो यरूशलेम को अपना लेता है, वही तुझे घुड़के! क्या यह आग से निकाली हुई लुकटी सी नहीं है?

3उस समय यहोशू तो दूत के साम्हने मैला वस्त्र पहिने हुए खड़ा था।

4तब दूत ने उन से जो साम्हने खड़े थे कहा, इसके ये मैले वस्त्र उतारो। फिर उसने उस से कहा, देख, मैं ने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्र पहिना देता हूं।

5तब मैं ने कहा, इसके सिर पर एक शुद्ध पगड़ी रखी जाए। और उन्होंने उसके सिर पर याजक के योग्य शुद्ध पगड़ी रखी, और उसको वस्त्र पहिनाए; उस समय यहोवा का दूत पास खड़ा रहा॥

6तब यहोवा के दूत ने यहोशू को चिता कर कहा,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.