सफन्याह 3

उस दिन, तू अपने सब बड़े से बड़े कामों से जिन्हें कर के तू मुझ से फिर गई थी, फिर लज्जित न होगी। उस समय मैं तेरे बीच से सब फूले हुए घमण्डियों को दूर करूंगा, और तू मेरे पवित्र पर्वत पर फिर कभी अभिमान न करेगी।

Zephaniah 3:11 (UKJV) In that day shall you not be ashamed for all your doings, wherein you have transgressed against me: for then I will take away out of the midst of you them that rejoice in your pride, and you shall no more be haughty because of my holy mountain.

9और उस समय मैं देश-देश के लोगों से एक नई और शुद्ध भाषा बुलवाऊंगा, कि वे सब के सब यहोवा से प्रार्थना करें, और एक मन से कन्धे से कन्धा मिलाए हुए उसकी सेवा करें।

10मेरी तितर-बितर की हुई प्रजा मुझ से बिनती करती हुई मेरी भेंट बन कर आएगी॥

11उस दिन, तू अपने सब बड़े से बड़े कामों से जिन्हें कर के तू मुझ से फिर गई थी, फिर लज्जित न होगी। उस समय मैं तेरे बीच से सब फूले हुए घमण्डियों को दूर करूंगा, और तू मेरे पवित्र पर्वत पर फिर कभी अभिमान न करेगी।

12क्योंकि मैं तेरे बीच में दीन और कंगाल लोगों का एक दल बचा रखूंगा, और वे यहोवा के नाम की शरण लेंगे।

13इस्राएल के बचे हुए लोग न तो कुटिलता करेंगे और न झूठ बोलेंगे, और न उनके मुंह से छल की बातें निकलेंगी। वे चरेंगे और विश्राम करेंगे, और कोई उन को डराने वाला न होगा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.