18मैं कनान देश तुझी को दूंगा, वह बांट में तुम्हारा निज भाग होगा।
19उस समय तो तुम गिनती में थोड़े थे, वरन बहुत ही थोड़े और उस देश में परदेशी थे।
20और वे एक जाति से दूसरी जाति में, और एक राज्य से दूसरे में फिरते तो रहे,
21परन्तु उसने किसी मनुष्य को उन पर अन्धेर करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था, कि
22मेरे अभिषिक्तों को मत छुओ, और न मेरे नबियों की हानि करो।