1 इतिहास 18

और हदरेजेर के कर्मचारियों के पास सोने की जो ढालें थीं, उन्हें दाऊद ले कर यरूशलेम को आया।

1 Chronicles 18:7 (UKJV) And David took the shields of gold that were on the servants of Hadarezer, and brought them to Jerusalem.

5और जब दमिश्क के अरामी, सोबा के राजा हदरेजेर की सहायता करने को आए, तब दाऊद ने अरामियों में से बाईस हजार पुरुष मारे।

6तब दाऊद ने दमिष्क के अराम में सिपाहियों की चौकियां बैठाईं; सो अरामी दाऊद के आधीन हो कर भेंट ले आने लगे। और जहां जहां दाऊद जाता, वहां वहां यहोवा उसको जय दिलाता था।

7और हदरेजेर के कर्मचारियों के पास सोने की जो ढालें थीं, उन्हें दाऊद ले कर यरूशलेम को आया।

8और हदरेजेर के तिभत और कून नाम नगरों से दाऊद बहुत सा पीतल ले आया; और उसी से सुलेमान ने पीतल के हौद और खम्भों और पीतल के पात्रों को बनवाया।

9जब हमात के राजा तोऊ ने सुना, कि दाऊद ने सोबा के राजा हदरेजेर की समस्त सेना को जीत लिया है,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.