31और यिशी का पुत्र शेशान और शेशान का पुत्र: अहलै।
32फिर शम्मै के भाई यादा के पुत्र: येतेर और योनातान हुए; येतेर तो नि:सन्तान मर गया।
33योनातान के पुत्र पेलेत और जाजा; यरह्मेल के पुत्र ये हुए।
34शेशान के तो बेटा न हुआ, केवल बेटियां हुई। शेशान के पास यर्हा नाम एक मिस्री दास था।
35और शेशान ने उसको अपनी बेटी ब्याह दी, और उस से अत्तै उत्पन्न हुआ।