1 इतिहास 23

और लेवियों को निवास और उस की उपासना का सामान फिर उठाना न पड़ेगा।

1 Chronicles 23:26 (UKJV) And also unto the Levites; they shall no more carry the tabernacle, nor any vessels of it for the service thereof.

24लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही थे, ये नाम ले ले कर, एक एक पुरुष कर के गिने गए, और बीस वर्ष की वा उस से अधिक अवस्था के थे और यहोवा के भवन में सेवा टहल करते थे।

25क्योंकि दाऊद ने कहा, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अपनी प्रजा को विश्राम दिया है, और वह तो यरूशलेम में सदा के लिये बस गया है।

26और लेवियों को निवास और उस की उपासना का सामान फिर उठाना न पड़ेगा।

27क्योंकि दाऊद की पिछली आज्ञाओं के अनुसार बीस वर्ष वा उस से अधिक अवस्था के लेवीय गिने गए।

28क्योंकि उनका काम तो हारून की सन्तान की सेवा टहल करना था, अर्थात यह कि वे आंगनों और कोठरियों में, और सब पवित्र वस्तुओं के शुद्ध करने में और परमेश्वर के भवन की उपासना के सब कामों में सेवा टहल करें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.