1 इतिहास 23

फिर दाऊद ने उन को गेर्शोन, कहात और मरारी नाम लेवी के पुत्रों के अनुसार दलों में अलग अलग कर दिया।

1 Chronicles 23:6 (UKJV) And David divided them into courses among the sons of Levi, namely, Gershon, Kohath, and Merari.

4इन में से चौबीस हजार तो यहोवा के भवन का काम चलाने के लिये नियुक्त हुए, और छ: हजार सरदार और न्यायी।

5और चार हजार द्वारपाल नियुक्त हुए, और चार हजार उन बाजों से यहोवा की स्तुति करने के लिये ठहराए गए जो दाऊद ने स्तुति करने के लिये बनाए थे।

6फिर दाऊद ने उन को गेर्शोन, कहात और मरारी नाम लेवी के पुत्रों के अनुसार दलों में अलग अलग कर दिया।

7गेर्शोनियों में से तो लादान और शिमी थे।

8और लादान के पुत्र: सरदार यहीएल, फिर जेताम और योएल ये तीन थे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.