1 इतिहास 26

अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों और उज्जीएलियों में से।

1 Chronicles 26:23 (UKJV) Of the Amramites, and the Izharites, the Hebronites, and the Uzzielites:

21ये लादान की सन्तान के थे, अर्थात गेर्शेनियोंकी सन्तान जो लादान के कुल के थे, अर्थात लादान और गेर्शेनी के पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष थे, अर्थात यहोएली।

22यहोएली के पुत्र ये थे, अर्थात जेताम और उसका भाई योएल जो यहोवा के भवन के खजाने के अधिकारी थे।

23अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों और उज्जीएलियों में से।

24और शबूएल जो मूसा के पुत्र गेर्शेम के वंश का था, वह खजानों का मुख्य अधिकारी था।

25और उसके भाइयों का वृत्तान्त यह है: एलीआजर के कुल में उसका पुत्र रहब्याह, रहब्याह का पुत्र यशायाह, यशायाह का पुत्र योराम, योराम का पुत्र जिक्री, और जिक्री का पुत्र शलोमोत था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.