1दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उस से उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोआम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।
2तीसरा अबशालोम जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका का पुत्र था, चौथा ओदानिय्याह जो हरगीत का पुत्र था।
3पांचवां शपत्याह जो अबीतल से, और छठवां यित्राम जो उसकी स्त्री एग्ला से उत्पन्न हुआ।
4दाऊद से हेब्रोन में छ: पुत्र उत्पन्न हुए, और वहां उसने साढ़े सात वर्ष राज्य किया; और यरूशलेम में तैंतीस वर्ष राज्य किया।