1 इतिहास 5

और बाल का पुत्र बेरा, इस को अश्शूर का राजा तिलगतपिलनेसेर बन्धुआई में ले गया; और वह रूबेनियो का प्रधान था।

1 Chronicles 5:6 (UKJV) Beerah his son, whom Tilgathpilneser king of Assyria carried away captive: he was prince of the Reubenites.

4और योएल के पुत्र शमायाह, शमायाह का गोग, गोग का शिमी।

5शिमी का मीका, मीका का रायाह, रायाह का बाल।

6और बाल का पुत्र बेरा, इस को अश्शूर का राजा तिलगतपिलनेसेर बन्धुआई में ले गया; और वह रूबेनियो का प्रधान था।

7और उसके भाइयों की वंशवली के लिखते समय वे अपने अपने कुल के अनुसार ये ठहरे, अर्थात मुख्य तो यीएल, फिर जकर्याह।

8और अजाज का पुत्र बेला जो शेमा का पोता और योएल का परपोता था, वह अरोएर में और नबो और बाल्मोन तक रहता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.