1 कुरिंथीयों 10

सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं: सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुओं से उन्नित नहीं।

1 Corinthians 10:23 (UKJV) All things are lawful for me, but all things are not expedient: all things are lawful for me, but all things edify not.

21तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दोनों के साझी नहीं हो सकते।

22क्या हम प्रभु को रिस दिलाते हैं ?क्या हम उस से शक्तिमान हैं?

23सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं: सब वस्तुएं मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुओं से उन्नित नहीं।

24कोई अपनी ही भलाई को न ढूंढे, वरन औरों की।

25जो कुछ कस्साइयों के यहां बिकता है, वह खाओ और विवेक के कारण कुछ न पूछो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.