1 कुरिंथीयों 10

क्योंकि पृथ्वी और उसकी भरपूरी प्रभु की है।

1 Corinthians 10:26 (UKJV) For the earth is the Lord's, and the fullness thereof.

24कोई अपनी ही भलाई को न ढूंढे, वरन औरों की।

25जो कुछ कस्साइयों के यहां बिकता है, वह खाओ और विवेक के कारण कुछ न पूछो।

26क्योंकि पृथ्वी और उसकी भरपूरी प्रभु की है।

27और यदि अविश्वासियों में से कोई तुम्हें नेवता दे, और तुम जाना चाहो, तो जो कुछ तुम्हारे साम्हने रखा जाए वही खाओ: और विवेक के कारण कुछ न पूछो।

28परन्तु यदि कोई तुम से कहे, यह तो मूरत को बलि की हुई वस्तु है, तो उसी बताने वाले के कारण, और विवेक के कारण न खाओ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.