1 कुरिंथीयों 10

और सब ने एक ही आत्मिक भोजन किया।

1 Corinthians 10:3 (UKJV) And did all eat the same spiritual food;

1हे भाइयों, मैं नहीं चाहता, कि तुम इस बात से अज्ञात रहो, कि हमारे सब बाप दादे बादल के नीचे थे, और सब के सब समुद्र के बीच से पार हो गए।

2और सब ने बादल में, और समुद्र में, मूसा का बपितिस्मा लिया।

3और सब ने एक ही आत्मिक भोजन किया।

4और सब ने एक ही आत्मिक जल पीया, क्योंकि वे उस आत्मिक चट्टान से पीते थे, जो उन के साथ-साथ चलती थी; और वह चट्टान मसीह था।

5परन्तु परमेश्वर उन में के बहुतेरों से प्रसन्न न हुआ, इसलिये वे जंगल में ढेर हो गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.